जामली के पास डिवाइड पर चढ़ी बस।
सेंधवा | राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामली के पास गुरुवार रात 1:30 बजे स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में सहायक चालक को चोट आई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार हादसा जामली में गायत्रीधाम के पास हुआ। विश्वकर्मा ट्रैवल्स की स्लीपर बस क्रमांक आरजे6पीए7911 महाराष्ट्र के पूना से राजस्थान के चित्तौडगढ जा रही थी। इस दौरान जामली के पास बस डिवाइडर पर चढ़ गई और 20 फीट रेलिंग तोड़ने के बाद रुकी। हादसे में सहचालक भगवतसिंह राजपूत निवासी चित्तौडगढ को चोट लगी। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूल चोट आई। वे दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।