सुलह समझौते बाद पति प|ी ने एक दूसरे को पहनाई पुष्पमाला।
धनोरा के उपसरपंच और शहर की भाजना नेत्री की समझाइश से हुई सुलह
सेंधवा | पारिवारिक विवाद के चलते पति-प|ी शादी के तीन दिन बाद ही अलग-अलग हो गए थे। बात तलाक तक पहंुच गई थी। धनोरा के उपसरपंच और शहर की भाजपा नेत्री की समझाइश के बाद पति-प|ी 4 साल बाद साथ रहने के लिए राजी हो गए।
चाचरिया निवासी श्रीनाथ पिता कैलाश और सुदामा कॉलोनी निवासी रेणुका की शादी 7 मई 2014 को हुई थी। तीन दिन बाद ही बात बिगड़ गई। पारिवारिक विवाद के चलते रेणुका मायके आकर रहने लगी। बीच में सुलह के प्रयास हुए लेकिन बात नहीं बनी। नौबत तलाक तक पहंुच गई। मामला न्यायालय में चल रहा है। इस बीच उपसरपंच धनोरा शैलेंद्र सोनी व भाजपा नेत्री प्रमोदिनी पाठक को जानकारी मिलने पर दोनों परिवार को आपस में बैठाकर समझाईश दी। सोमवार को महिला सशक्तिकरण अधिकारी दुर्गा गुप्ता ने परियोजना कार्यालय में समझौता कराया। इसके बाद उपसरपंच ने पति-प|ी और परिवार का मंुह मीठा कराया।