पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवरेज परियोजना : पंपिंग स्टेशन के लिए मांगी जगह

सीवरेज परियोजना : पंपिंग स्टेशन के लिए मांगी जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवरेज परियोजना : पंपिंग स्टेशन के लिए मांगी जगह

भास्कर संवाददाता | सेंधवा

अंडर ग्राउंड सीवरेज परियोजना के तहत पंपिंग स्टेशन बनना है। ग्रामीण थाने के पीछे जगह चिन्हित है। नपा उपयंत्री ने एडिशनल एसपी से जल्दी जमीन आवंटित करने की मांग की है। मंगलवार रात शहर थाने पर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें उपयंत्री रोश मिश्र ने एएसपी के समक्ष पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए करीब 900 वर्गफीट जगह देने की मांग की।

उपयंत्री ने बताया कि जानकारी मिली है कि पंपिंग स्टेशन के पास ही पुलिसकर्मियों के आवासगृह बनना प्रस्तावित है। हालांकि पंपिंग स्टेशन के लिए बहुत कम जमीन लगेगी। एएसपी ने इस काम में सहयोग देने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 55 करोड़ की लागत से परियोजना के तहत शहर में अंडर ग्राउंड सीवरेज लाइन डाली जाएगी। इसमें घरों के कनेक्शन दिए जाएंगे। घरों का गंदा पानी नालों में मिलेगा। नाले के अंतिम छोर पर फिल्टर स्टेशन बनाकर पानी को साफ किया जाएगा। इसके बाद नदी में छोड़ेंगे। फिल्टर स्टेशन के पहले पंपिंग स्टेशन बनेगा ताकि पानी को लिफ्ट करके नाले में छोड़ा जा सके। लेवल लेने के बाद ग्रामीण थाने के पीछे जगह चिन्हित की गई है। इसके बाद जमीन उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखा था।

पहले दिन कोई किसान नहीं आया प्याज बेचने

सेंधवा |
प्रदेश सरकार की भावांतर योजना के तहत प्याज की खरीदी शुरू हो गई है। स्थानीय मंडी में पहले दिन किसान उपज बेचने नहीं आया। मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भावांतर योजना के तहत 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान मंडी में प्याज बेचने आएगा तो व्यापारी बोली लगाकर खरीदेंगे। भाव में अंतर की राशि किसानों के खातों में जमा होगी।

खबरें और भी हैं...