पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विमुक्त जाति के दो छात्रावासों को मिली मंजूरी

विमुक्त जाति के दो छात्रावासों को मिली मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार ने विधानसभा क्षेत्र की वरला तहसील में विमुक्त जाति के 50-50 सीटर दो छात्रावास बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य ने शासन से दो छात्रावास मंजूर करने की मांग की थी। इस पर शासन ने विमुक्त जाति के विद्यार्थियों के लिए 50 सीटर के दो छात्रावास बनाने की मंजूरी मिली। वरला और धवली में छात्रावास बनाए जाएंगे। एक छात्रावास छात्र और दूसरा छात्राओं के लिए होगा। छात्रावास के निर्माण से बच्चों के आवास की समस्या नहीं होगी। वे अध्ययन में रुचि लेंगे। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया छात्रावास निर्माण के लिए शीघ्र ही वित्तीय स्वकृति प्राप्त होकर इसके टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

शहर में बने हैं दो छात्रावास - शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे विमुक्त जाति के छात्र और छात्राओं के लिए 50-50 सीटर दो छात्रावास बनाए गए हैं। दो महीने पहले ही पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य ने छात्रावासों का लोकार्पण किया था।

खबरें और भी हैं...