संस्था... सेंधवा की टीम ने जीता टेनिस बॉल क्रिकेट मैच
सेंधवा | इंदौर अग्रवाल केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मैच में सेंधवा की टीम ने इंदौर पर जीत दर्ज की। इंदौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 6 ओवर में 86 रन बनाए। जवाब में सेंधवा की टीम ने 4.2 गेंद पर 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में अरूण मित्तल ने 13 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। हर्ष गर्ग ने 2 अोवर में 16 रन देकर 1 विकेट लेकर बेस्ट बाॅलर के अवार्ड जीता। टीम चार मैच और खेलेगी। टीम की जीत पर समाज के परामर्शदाता, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त किया।