साल में एक बार सदस्यों को कराएंगे गौशाला भ्रमण
स्वामी राधा कृष्ण गौशाला में गौ माताओं की सेवा के लिए चारा एवं खल आदि के लिए सहयोग राशि देने वालों को साल में एक बार गौशाला का निरीक्षण कराया जाएगा।
गौशाला परिसर में बुधवार को हुई स्वामी राधा कृष्ण गौशाला ट्रस्ट के ट्रस्टियों की बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने बताया प्रतिवर्ष गोपाष्टमी पर गोपाल संग चलो योजना के सदस्य बनाकर चारे के लिए सहयोग राशि देने वाले सदस्यों एवं मकर संक्रांति पर खल, काकड़े का दान करने वाले सदस्यों को सालभर में एक बार गौशाला निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान सहभोजन भी होगा। कार्यक्रम में मंत्री अंतरसिंह आर्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हालांकि सदस्य कभी भी गौशाला का भ्रमण कर सकते हैं। बैठक के बाद ट्रस्टियों द्वारा विधायक निधि से किए गए पांच लाख रुपए के सीमेंट कंक्रीट कार्य एवं गौशाला परिसर व गौशाला कार्यालय पर किए गए रंगरोगन कार्य का निरीक्षण किया गया एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की।
गौ माताओं के लिए लगा रहे पंखे
दानदाताओं के सहयोग से गौ माता के लिए पंखे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर 8 पंखों के दान की घोषणा भी की गई। शीघ्र ही गौशाला मे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गर्ग, सचिव प्रेमचंद सुराणा, कोषाध्यक्ष लाला माहेश्वरी, ट्रस्टी पीरचंदजी मित्तल, पुरुषोत्तम गोयल, प्रसाद यादव, सुरेश तायल, रविंद्र एरन, उपस्थित थे। गौशाला 1949 से संचालित है। इसमें 204 गौवंश है। गौशाला के 250 सदस्य हैं।
स्वामी राधाकृष्ण गौशाला ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्टियों ने लिया निर्णय
स्वामी राधा कृष्ण गौशाला परिसर में हुई बैठक में शामिल ट्रस्ट के ट्रस्टी।