इलाज में 1.50 लाख रु. खर्च, आवेदन देकर की आर्थिक मदद की मांग
जनसुनवाई में मंगलवार को अपर कलेक्टर रेखा राठौर ने 64 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना व मौके पर ही हो सकने वाली समस्याओं का निराकरण कराया। जबकि मांगों से संबंधित आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर जांच कराने व उपयुक्त पाए जाने पर उसे आगामी कार्य योजना में सम्मिलित करने के निर्देश निर्माण एजेंसियों के पदाधिकारियों को दिए। इस दौरान समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में सेंधवा रहवासी राजेश सदु ने बताया उनका एक्सीडेंट खरगोन से सेंधवा आने के दौरान अज्ञात बस से हो गया था। इलाज पर लगभग 1.50 लाख खर्च हो गए हैं। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं। इससे परिवार का गुजर-बसर करने व आगे के इलाज करवाने में परेशानी आ रही है। आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। ताकि परिवार का गुजर-बसर अच्छी तरह से कर सकें।अपर कलेक्टर ने आवेदन को एसडीएम सेंधवा के पास भेजकर प्रकरण में शासन के नियमानुसार उचित कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए।
आगजनी में जली ड्रिप लाईन, आर्थिक मदद मांगी
ग्राम पिपलूद रहवासी किसान रमेश यादव ने आवेदन देकर बताया कि 11 मई को खेत में रखी काठी में अचानक आग लग जाने से वहां पर रखी 25 ड्रिप के पाइप जलकर नष्ट हो गए। आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे दोबारा ड्रिप खरीदकर अपने खेत में ड्रिप सिस्टम लगा सकें। अपर कलेक्टर ने आवेदन को तहसीलदार के पास भेजकर निर्देशित किया कि वे जांच करें और अगर आरबीसी में प्रावधान है तो प्रकरण बनाकर राहत उपलब्ध कराएं।
जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर से चर्चा करते आवेदक।
आवेदन देकर की पट्टी दिलाने की मांग
शहर के वार्ड क्रमांक 4 के 25-30 रहवासियों ने सामूहिक रूप से उपस्थित होकर बताया कि उनके मकान केंद्रीय जेल की जमीन पर कई वर्षों से बने हैं। उन्हें अपने पक्के मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि भी मिल गई है। लेकिन मकान निर्माण पर केंद्रीय जेल के पदाधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। इससे उनके मकानों के निर्माण का कार्य अधर में पड़ा है। जमीन का पट्टा दिलवाने की मांग की। ताकि मकानों का निर्माण हो सके। अपर कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी से जानकारी लेकर एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौका मुआयना कर समुचित कार्रवाई करवाएं।
दो विभागों ने कराया आंगनवाड़ी भवन मरम्मत कार्य
स्थानीय रहवासी मोहम्मद फैयाजुद्दीन हाशमी ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ियों की मरम्मत आरईएस व लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाई गई है। इसमें से कई आंगनवाड़ियों की मरम्मत दोनों विभागों ने करना बताया है। इसकी जांच करवाई जाए। अपर कलेक्टर ने आवेदन को महिला व बाल विकास विभाग के पास भेजकर वस्तुस्थिति से जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।
भास्कर संवाददाता | बड़वानी