पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन सोशल ग्रुप बस स्टैंड पर लगाएगा आरओ मशीन

जैन सोशल ग्रुप बस स्टैंड पर लगाएगा आरओ मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन सोशल ग्रुप बस स्टैंड पर लगाएगा आरओ मशीन

सेंधवा |
नए बस स्टैंड पर जैन सोशल ग्रुप प्याऊ स्थापित करेगा। इसमें यात्रियों को एक रुपए प्रतिलीटर में ठंडा फिल्टर पानी मिलेगा। संगठन को जगह नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। सोमवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव, उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अरुण चौधरी, सीएमओ मधु चौधरी, सहायक यंत्री राजेश मिश्र ने जगह चिन्हित करने के लिए बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इसके बाद प्याऊ निर्माण के लिए जमीन आवंटन के निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए। जगह मिलने पर इसी सप्ताह काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप के बीएल जैन, प्रेमचंद सुराणा, दीपक लालका, अशोक सकलेचा, राजेंद्र काकरिया मौजूद थे। 500 लीटर का आरओ प्लांट स्थापित करेगा। इसमें ठंडा पानी यात्रियों को मात्र एक रुपए प्रति लीटर में मिलेगा।

जल्द जारी करें संविलियन के आदेश

सेंधवा |
आजाद अध्यापक संघ ने मंगलवार को पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य को उनके निवास पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के अनुसार अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन में देरी हो रही है। अध्यापकों ने कहा संविलियन के साथ ही शिक्षक संवर्ग के समापन 1 जनवरी से सांतवें वेतनमान का लाभ दिलाएं। जबकि सरकार की ओर से इन मुद्दों पर सहमति नहीं बनी है। संविलियन के बाद शिक्षक संवर्ग के समान पदनाम होने की स्थिति में शिक्षक संवर्ग को वरिष्ठ कर्मचारी माना जाए। इस पर मंत्री ने कहा कि आपकी समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आदेश जारी होंगे। अध्यापकों की हर समस्या मेरी समस्या है। सभी का समाधान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...