पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आहुतियां डाली, विभिन्न संस्कार हुए

आहुतियां डाली, विभिन्न संस्कार हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | गायत्री परिवार का वट सावित्री अमावस्या साधना कार्यक्रम इस बार निंबार्क कॉलोनी में हुआ। दो दिनी कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नावकुंडीय यज्ञ व देवपूजन किया गया। इसमें रहवासियों व गायत्री परिजनों ने आहुति डाली। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक संस्कार महोत्सव, पुंसवन, मंत्रदीक्षा के साथ 15 से 20 साल के बच्चों का विद्यावरण संस्कार हुआ। इसके बाद सुबह 10 बजे से वट वृक्ष की पूजा, महाआरती, परिक्रमा शांतिपाठ एवं प्रसादी का वितरण किया गया। दो दिनी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...