पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांति समिति : बैठक में मच्छरों ने फैलाई अशांति, एसडीएम बोले अगरबत्ती जलाओ

शांति समिति : बैठक में मच्छरों ने फैलाई अशांति, एसडीएम बोले- अगरबत्ती जलाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी त्योहारों को लेकर मंगलवार रात 8 बजे शहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के पहले मच्छरों के द्वारा परेशान करने पर एसडीएम ने अगरबत्ती लगाने का कहा। इस पर पुलिसकर्मी ने उनकी टेबल और सदस्यों की कुर्सियों के पास अगरबत्ती लगाई। गौरतलब है कि थाने के पास नाला होने से यहां मच्छरों की समस्या रहती है।

थाना परिसर में शाम 7 बजे हुई बैठक में एडिशनल एसपी ओंकारसिंह ने कहा रमजान महीने को लेकर बैठक रखी है। त्योहारों पर होने वाली घटनाओं में मोबाइल का हाथ होता है। त्योहार पर सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। अभद्र संदेश को लाइक और शेयर न करें। आपके संपर्क में ऐसे मैसेज आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस दिन में भी गश्त करें। रमजान के बाद ईद की नमाज ईदगाहों पर होगी। उन स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था रखें। अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन खान ने कहा शहर में यातायात व्यवस्था ठीक नहीं है। कई बैठकों में समस्या बताई है। एएसपी ने कहा शहर विकसित होता है तो पार्किंग स्थल का चयन करना होगा। लोगों को भी सही जगह वाहन खड़ा करने की आदत डलवाना होगी। चौराहे पर रोटरी बनाना, ट्रैफिक सिग्नल लगाना ये काम नपा कर सकती है। इसके लिए हम शीघ्र प्रयास करेंगे। टीआई जेसी पाटीदार ने सदर मो. सईद भुट्‌टो से कहा विवाद होता है तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें। ग्रामीण टीआई ने कहा हमारे बीच में ऐसे अफसर आए हैं जिससे हम खुलकर बात कर सकते हैं। बैठक में एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी राकेश व्यास, बद्री शर्मा, रम्मू काका, सुरेश गर्ग, छोटू चौधरी, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...