पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को ओझर चौकी पुलिस ने रविवार को इंदौर से पकड़ा। पुलिस ने बताया नाबालिग लड़की ने बयान में कहा आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। मेडिकल कराने के बाद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया है। आरोपी को सोमवार न्यायालय में पेश किया जाएगा। ओझर चौकी प्रभारी एसआई रमेश कोली ने बताया 11 मई को ग्राम टाकली से आरोपी तेजारण उर्फ तेजा पिता अंतरसिंह निवासी राऊ इंदौर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया था। नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद उसकी तलाश की गई। मुखबिर सूचना से आरोपी को इंदौर में नाबालिग के साथ पकड़ा गया। जहां से दोनों को ओझर लाया गया। पुलिस को बयान में नाबालिग ने दुष्कर्म करने की बात कही है। मेडिकल कराने के बाद लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी तेजारण को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...