पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले का पहला शा‌ॅपिंग कॉम्पलेक्स कांच और लिफ्ट युक्त बनकर तैयार

जिले का पहला शा‌ॅपिंग कॉम्पलेक्स कांच और लिफ्ट युक्त बनकर तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के निवाली रोड को हाईटेक बनाने के लिए नगर पालिका शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करा रही है। जिसमें दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार हो चुके हैं। जिसमें निमाड़ का पहला लिफ्ट युक्त तीन मंजिला कांच वाला काॅम्प्लेक्स का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। नगर पालिका परिषद द्वारा कभी भी इसमें निर्मित दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया की जा सकती है।

निवाली रोड पर नपा द्वारा कर्मचारी के लिए आवास के लिए बनाए गए क्वार्टर जो जर्जर हो चुके थे। जिन पर कर्मचारियों ने कब्जा कर रखा था। कई कर्मचारियों के खुद के मकान होने के बाबजूद इन क्वार्टरों पर ताला लगा रहता था। तत्कालीन अध्यक्ष अरुण चौधरी की परिषद ने इसे गंभीरता से लेकर इसे खाली करवाया। जहां पर नपा ने दो काॅम्प्लेक्स का निर्माण कराया। जिसमें एक काॅम्प्लेक्स अरुण चौधरी की परिषद के समय वर्ष 2017 में प्रथम मंजिल तक निर्माण कराया गया था। दूसरी मंजिल पर मल्टीप्लेक्स और टॉकीज बनाने की योजना प्रस्तावित है। वहीं दूसरे काॅम्प्लेक्स तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स को आधुनिकता ढंग से निर्मित किया है। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके आगे के हिस्से को कांच लगा कर सुंदर व आकर्षक बनाया है। इस संबंध में नपा अध्यक्ष बंसतीबाई यादव ने बताया निवाली रोड का कॉम्पलेक्स बनकर तैयार है। अब हम इसे जनता के लिए नीलामी की योजना बना रहे हैं। संभवतः एक माह में इसकी नीलामी की प्रक्रिया कराई जाएगी। यह कॉम्प्लेक्स 2.25 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है। इसमें 22 दुकानें सहित बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है। ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल पर 22 दुकान बनाई है। दूसरी मंजिल पर सभाग्रह का निर्माण कराया है। शीघ्र ही एक माह में इसकी दुकानों की नीलामी कर इसका लोकार्पण होगा। जिले का यह पहला कॉम्प्लेक्स बना है जो 3600 वर्ग फिट में बना है। जिसमें लिफ्ट का प्रावधान रखा है। निमाड़ का पहला जिले में पहला लिफ्ट युक्त कांच का कॉम्प्लेक्स है। निवाली रोड से कॉम्पलेक्स मे जाने के लिए 25 फिट का रोड भी बनाया गया है।

रहवासियों को मिलेगी सुविधा

इस कॉम्पलेक्स को लेकर शहरवासी में उत्साह है। काफी चहल पहले वाले क्षेत्र होने से यहां कई युवा दुकान लेकर रोजगार डालना चाहते हैं। वहीं नगर पालिका को भी इन दुकानों से अच्छी कीमत मिलने की संभावना जताई जा रही है। कॉम्प्लेक्स के शुरू होने से निवाली रोड के रहवासियों को खरीदी करने बाजार में आना नहीं पड़ेगा।

निवाली रोड पर बना कांच और लिफ्ट युक्त कॉम्पलेक्स।

पुराने भवन को तोड़कर बनाएंगे शॉपिंग कॉम्पलेक्स

शहर के निवाली रोड स्थित पुराने नगर पालिका कार्यालय भवन को तोड़कर यहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसे भी निवाली रोड पर बने कॉम्पलेक्स की तर्ज पर 3 मंजिला बनाया जाएगा। जिसमें पर बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पहले और दूसरे तल पर शासकीय या अशासकीय कार्यालय के लिए दुकानें बनाई जाएगी। तीसरी मंजिल पर एक बड़ा सभागृह बनाया जाएगा। कार्यालय भवन को तोड़ने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। शीघ्र ही भवन को तोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।

निवाली रोड को हाईटेक करेगी नगर पालिका

शहर के निवाली रोड क्षेत्र को नगर पालिका हाईटेक बनाना चाहती है। निवाली रोड पर डिवाईडर और सड़क के बीच में इलेक्ट्रिक पोल लगाने के लिए मप्र सड़क विकास प्राधिकरण से अनुमति लेकर इसे विकसित किया जाएगा। छोटे घटया पटया नाले के पास बैराज बनाकर चौपाटी निर्माण करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए तहसीलदार को जमीन के सीमांकन करने के लिए पत्र लिखा गया है। चौपाटी निर्माण होने के बाद शहर के लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।

खबरें और भी हैं...