चाचरिया | चाचरिया से सेंधवा रोड पर सेंधवा की जा रही कर रविवार को रोड की साइड पट्टी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में टायर फंसने से पलट गई। कार चालक दिनेश सेनानी ने बताया चाचरिया से सेंधवा जा रहा था। कार साइड में खड़ी करने थी लेकिन कार का पिछला टायर गड्ढे में फंसने से कार पलट गई। लोगों की मदद से कार में बैठे हुए लोगों को ड्राइवर साइड से बाहर निकला। घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। कर स्पीड में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।