घर में लगी आग, अनाज, फल और नकदी जली
घर में लगी आग, अनाज, फल और नकदी जली
सेंधवा | शहर से 10 किमी दूर मेहतगांव में शुक्रवार दोपहर फल विक्रेता के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूरा घर जल गया। मेहतगांव निवासी सुधाकर पिता हिरामन हाट बाजार में फल की दुकान लगाने गया था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। लोगों ने सुधाकर को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल वाहन ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। फल विक्रेता हिरामन ने बताया आग लगने से घर में रखा अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़े और 14 हजार रुपए के फल के कैरेट जलकर नष्ट हो गए। घर में 25 हजार रुपए नकदी रखी थी वो भी जलकर नष्ट हो गई।