पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योगा ग्रुप के सदस्यों को बांटे 80 जलपात्र

योगा ग्रुप के सदस्यों को बांटे 80 जलपात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योगा ग्रुप के सदस्यों को बांटे 80 जलपात्र

सेंधवा |
योगा ग्रुप द फिटनेस मंत्र लायंस हर्बल गार्डन में प्रतिदिन योग कराता है। ग्रुप द्वारा आयोजित विशेष शिविर के समापन के बाद ग्रुप के प्रशिक्षक सुरेश बागरेचा ने मां की प्रेरणा से मिट्टी से बने पानी के 80 पात्रों का वितरण ग्रुप के सदस्यों को किया। उन्होंने कहा गर्मी में पानी के अभाव में पशु-पक्षियों की जान भी चली जाती है। इसलिए ग्रुप के सदस्यों को मिट्‌टी के बने पानी के पात्रों का वितरण किया। डाॅ. एमके जैन ने कहा सुरेश बागरेचा ने सराहनीय काम किया है। सभी सदस्यों ने प्रण लिया कि सभी पशु-पक्षियों के लिए नियमित रूप से अपने घरों की छत पर मिट्टी के पानी के पात्रों में पानी भरकर रखेंगे। ताकि पानी के अभाव मे पक्षियों को जान नहीं गवाना पड़े।

खबरें और भी हैं...