पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 अप्रैल को 22 पंचायतों में बांटेंगे 2200 गैस कनेक्शन

20 अप्रैल को 22 पंचायतों में बांटेंगे 2200 गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस एजेंसी के कर्मचारियों से चर्चा करते एचपीसीएल के मुख्य प्रबंधक।

भास्कर संवाददाता | सेंधवा

केंद्र शासन के निर्देश पर देशभर में 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन गैस एजेंसी एक ग्राम पंचायत में जाकर 500 महिलाओं को उज्जवला योजना की जानकारी देगी। अधिकतम 100 नए गैस कनेक्शन भी वितरित किए जाएंगे। सजवाई गांव को धुंआ रहित गांव बनाया जाएगा।

यह जानकारी एचपीसीएल कंपनी इंदौर के मुख्य प्रबंधक एवं जिला नोडल अधिकारी सीवी दीक्षित ने दी। अमरदीप गैस एजेंसी पर प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया उज्जवला गैस योजना को दो वर्ष पूर्ण हो गए हैं। 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बड़वानी जिले के 22 गैस वितरण एजेंसी एक-एक पंचायत में जाकर 500 महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही 100 कनेक्शन भी वितरित करेंगे। नोडल अधिकारी दीक्षित ने बताया प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक गांव को धुंआ रहित बनाने के लिए चयन किया गया है। जिसमें बड़वानी जिले के अंजड़ तहसील के सजवाई गांव का चयन किया गया है। यहां पर गांव के हर व्यक्ति को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे गांव में कहीं भी लकड़ी का चूल्हा नहीं जलेगा और धुंआ नहीं होगा। गांव को धुंआ रहित बनाने के लिए चयन किया गया है। योजना अनुसार 6 सिलेंडर लेने के बाद ली जाएगी चूल्हे की किस्त।

लक्ष्य बढ़ाकर 8 करोड़ कनेक्शन किया
योजना के तहत अब तक 3 करोड़ लोगों को लाभ दिया गया है। पूरे प्रदेश में बड़वानी जिला में सबसे ज्यादा 54 प्रतिशत गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। एसआईसीसी सूची के अनुसार जिले में 1 लाख 56 हजार 509 परिवार को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया। इनमें से 31 मार्च 2018 तक 72 हजार लोगों को लाभ दिलाया गया है। केंद्र सरकार ने योजना के तहत 5 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था। जिसे अब बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया है। अब सात नई श्रेणी को जोड़ा गया है। अब हर जरूरत मंद व्यक्ति को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...