दूध प्लांट और झोपली मार्ग का भूमिपूजन आज
दूध प्लांट और झोपली मार्ग का भूमिपूजन आज
सेंधवा | दूध प्लांट एवं गोई झोपली मार्ग का भूमिपूजन सोमवार को पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य एवं सांसद सुभाष पटेल करेंगे। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया पशुपालन को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार देने के लिए पशुपालन मंत्री के प्रयास से 18 करोड़ की लागत से दूध प्लांट का निर्माण होगा। इसका भूमिपूजन सुबह 11 बजे जामली में होगा। इस कार्यक्रम के बाद 11 करोड़ की लागत से गोई झोपली मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसमें एस वीरास्वामी, ओम खंडेलवाल, त्रिलोक मालवीया, रमेश जाट, संग्रामसिंह सिसोदिया, निलेश अग्रवाल, प्रकाश आर्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।