सेंधवा | अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी हो रही है। दोपहर 12 बजे बाद गर्म हवाएं चलने लगी है। दिन के समय कम ही लोग घर से निकल रहे हैं। युवक-युवतियां चेहरे पर कपड़ा बांधकर धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को 39 डिग्री तापमान रहा। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया।