उखड़ गए स्टेट हाईवे पर लगे स्पीडब्रेकर
सेंधवा | सेंधवा-कुशलगढ़ स्टेट हाईवे पर लगाए गए अधिकांश स्पीड ब्रेकर उखड़ गए हैं। इससे हादसों की आशंका है। हाइवे पर पांच स्थानों पर लगे स्पीड ब्रेकर उखड़े हुए हैं। इससे वाहन चालक तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं लेकिन प्रशासन का इस और ध्यान नहीं जा रहा है। जनसुनवाई में इन मुद्दों को उठाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने शहर के प्रमुख व्यस्ततम मार्गों पर नए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। वहीं पुराने एबी रोड पर डामर से बनाए गए स्पीड ब्रेकर रात में बाइक चालक को दिखाई नहीं देते हैं। इससे रात में बाइक चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि निलेश अग्रवाल ने तत्कालीन एसडीएम से स्पीड ब्रेकर पर सफेद पेंट करवाने की मांग की थी लेकिन अभी तक स्पीड ब्रेकरों पर पेंट नहीं कराया गया है।