बिना किसी भेदभाव के शहर को बनाना है स्वच्छ और सुंदर
दलितों के मसीहा भारत के संविधान रचियता भारत र| डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर हमें प्रतिज्ञा लेना चाहिए कि हम किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हुए शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में पूरा सहयोग देंगे।
डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर दिनेश गंज में रविवार को आयोजित भंडारे के दौरान ये बात नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने कही। उन्होंने कहा समरसता के कार्यक्रम में जिले में पहली बार आंबेडकर जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने कहा भाजपा ने कभी किसी वर्ग का अहित नहीं किया है लेकिन कांग्रेस के लोग जनता को भ्रामक जानकारी देकर लड़ा रहे हैं। जातिगत, राजनीति को बढ़ावा देकर देश को तोड़ने की कोशिश की लेकिन उसमें वे कामयाब नहीं हो पाए। देश में जातिगत लड़ाई नहीं होगी, उनका विकास होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरास्वामी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। नपा अध्यक्ष यादव एवं भाजपा नेताओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में करीब 5 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव, विकास आर्य, अरुण चौधरी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, राम सोनाने, लोकेश शुक्ला, गणेश राठौड़ आदि उपस्थित थे।
बसपा मनाएगी महोत्सव - संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा तक मनाया जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण बाविस्कर ने बताया जिले के अलग-अलग गांव एवं शहरों में 30 अप्रैल तक संगोष्ठी, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दिनेशगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए भंडारे में नपाध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने कहा-
डाॅ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन करती नपाध्यक्ष बसंतीबाई यादव।
डॉ. आंबेडकर को किया याद
बलवाड़ी | वरला तहसील के मालवन में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भुवानसिंह जाधव, कांतिलाल यादव, भगवन सैंदाने, साहेबराव सैंदाने, सत्तर जड़ोदिया, राजाराम, तुषार पाटिल, दीपक सैंदाने, जगदीश चौहान मौजूद रहे।