समाज... महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया हल्दी-कुमकुम
सेंधवा | महाराष्ट्र ब्राम्हण समाज महिला मंडल ने शनिवार शाम चैत्र गौरी हल्दी-कुमकुम पर्व मनाया। गणेश हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संजोरी, कैरी पना, चने की तीखी दाल आदि व्यंजन बनाए। इस दौरान पुष्पा देसाई, प्रमोदिनी फाटक, अल्का जोशी, सुनिता जोशी, कल्पना जोशी, अभिलाषा भट्ट, सुवर्णा भट्ट, रेखा ओक, अंकिता ओक, गौरी लोमटे, वर्षा उज्जैनकर, भारती शुक्ल, मेधा एकडी, सुप्रिया वैद्य उपस्थित थी।