पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

संस्था... स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | सेंट आयशा हायर सेकंडरी स्कूल में रविवार को पुरस्कार वितरण हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष व अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। मुख्य अतिथि बसंतीबाई यादव ने कहा बच्चों की परेशान को देखते हुए हम सड़क बनवा देंगे। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा शिक्षा से जीवन, समाज व देश का विकास होता है। वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। जिन्होंने पुरस्कार जीते वे बधाई के पात्र हैं जो नहीं जीते वो हताश ना हों। लक्ष्य बनाकर पुनः प्रयास करें। सफलता निश्चित प्राप्त होती है। सांसद प्रतिनिधि निलेश अग्रवाल ने कहा बच्चियां पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाएं, बाकी का काम मध्यप्रदेश सरकार कर रही है। मंच पर पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी सहित भाजपा नेता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...