पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... शोभायात्रा निकलेगी, होगा यज्ञोपवित संस्कार

समाज... शोभायात्रा निकलेगी, होगा यज्ञोपवित संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | मारवाड़ी ब्राम्हण समाज 18 अप्रैल को परशुराम जन्म महोत्सव मनाएगा। इसके तहत प्रभातफेरी और शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञोपवित संस्कार भी आयोजित किया जाएगा। समाज के प्रवक्ता तरुण शर्मा ने बताया भगवान परशुराम के जन्म महोत्सव पर सुबह 6 बजे प्रभातफेरी एवं शाम को 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज के मांगलिक भवन में महाआरती के बाद समाजजनों का सहभोज होगा। साथ ही सुबह 8 बजे से समाज के किशोरों का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार करवाया जाएगा। इस यज्ञोपवीत संस्कार में 28 बटुक शामिल होंगे। मारवाड़ी ब्राम्हण समाज अध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष दामोदर शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, सहसचिव छगन जोशी, बद्रीप्रसाद शर्मा, यज्ञोपवित संस्कार प्रभारी सुनील शर्मा, राजेश जोशी सहित समिति सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...