आज कुछ क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली
सेंधवा | बिजली कंपनी शहर में मानसून पूर्व मेंटेनेंस कर रही है। इसके तहत सोमवार को गड्ढे वाली जीनिंग फिडर का मेंटेनेंस किया जाएगा। सहायक यंत्री शहर एसके नामदेव ने बताया कि इससे मंगल भवन, प्रताप गंज, औद्योगिक क्षेत्र, नारायण दास अस्पताल आदि क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रदाय बंद रहेगा।