तीतरवाड़ा में आधे गांव में पानी की सप्लाई नहीं, रोष
ग्राम तीतरवाड़ा में लाइन नहीं बिछाने से आधे गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे पानी की समस्या को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
उप सरपंच रघुवीर शर्मा ने बताया कि आधे गांव में पानी की समस्या गहराई हुई है। सात माह पूर्व कराए गए बोर में मोटर डाली हुई है। विभाग की लापरवाही से आगे लाइन नहीं बिछाई गई। आधे गांव में सप्लाई होने से पानी भरने को लेकर आए दिन लड़ाई झगडे की नौबत आ जाती है।
अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे आधे गांव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।