220 केवी जीएसएस में रात को सीटी जली, आधे घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर
दौसा | 220 केवी जीएसएस में सोमवार रात को 132 केवी तूंगा लाइन की सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) फूट गई। इससे सीटी में आग लग गई। इसके चलते रात को दौसा शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली 35 मिनट बंद रही। जीएसएस में रात 10:05 बजे गर्मी के कारण तूंगा लाइन की सीटी फूटने से आग लग गई। इससे दौसा शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। सीटी में आग लगने पर जीएसएस कर्मचारियों ने अग्निशमन कार्यालय में सूचना दी। इस पर दमकल मौके पर पहुंची। इसके बाद तूंगा की सप्लाई लालसोट जीएसएस से चालू की गई। एक्सईएन राजेश कुमार का कहना है कि रात को आधे घंटे में बिजली सप्लाई चालू कर दी। नई सीटी आने के बाद लगाई जाएगी।