पिकअप की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत
थाना इलाके में बासड़ी बाइपास पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात को पिकअप की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जयपुर रेफर कर दिया।
बीनावाला ढाणी निवासी संतोष (31) पुत्र रामलाल बैरवा अपनी बुआ के बेटे मुकेश बैरवा (29) निवासी सिंगवाड़ा तथा नाथूलाल बैरवा निवासी बीनावाला के साथ जयपुर से मोटरसाइकिल से बीनावाला आ रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे बासड़ी चौराहे के समीप पेट्रोल पंप के पास सब्जी से भरी पिकअप ने मोटर साइकिल के टक्कर मार दी। इससे संतोष कुमार व मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई तथा नाथूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 व सैंथल थानाधिकारी अजीत सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक मुकेश बैरवा।
सवामणी कार्यक्रम में आ रहे थे
संतोष बैरवा व मुकेश बैरवा जयपुर में मजदूरी करते थे। संतोष के परिवार में मंगलवार को नारायणी माता धाम पर सवामणी कार्यक्रम था। इसके चलते तीनों मोटर साइकिल से बीनावाला ढाणी आ रहे थे। बासड़ी मोड़ पेट्रोल के पास सड़क दुर्घटना में संतोष व मुकेश की मौत हो गई।
इकलौता था मुकेश कुमार
मुकेश कुमार निवासी सिंगवाड़ा इकलौता बेटा था। उसके पिता की बचपन में मौत हो गई थी। मुकेश कुमार के चार पुत्री व एक पुत्र है। वह मजदूरी करता था। मुकेश की मौत होने से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। उसकी मां, प|ी व बच्चों कारोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक संतोष बैरवा।