पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पक्के मकान, वाहन मालिकों केे पास बीपीएल कार्ड,गरीब लगा रहे चक्कर

पक्के मकान, वाहन मालिकों केे पास बीपीएल कार्ड,गरीब लगा रहे चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ौनी के वनमाली कुशवाह का पक्का मकान।

राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सांठ-गांठ से बन गए अमीरों के कार्ड

राघवेंद्र तोमर| इंदरगढ़ भांडेर, सेंवढ़ा बड़ौनी

गरीबी रेखा सूची में कुछ ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके पास आलीशान मकान, लाइसेंसी बंदूक और चार पहिया व दोपहिया वाहन हैं। जबकि गरीबों की हालत यह है कि वे अपना बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अमीरों के बीपीएल कार्ड राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सांठगांठ से बनाए गए हैं।

बता दें कि जिले के भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, बसई, बड़ौनी में अधिकारियों ने करीब एक हजार से अधिक अपात्र लोगों के बीपीएल कार्ड बनाकर सूची में नाम जोड़े गए। इन लोगों के पास खुद का पक्का मकान, वाहन, खेती और लाइसेंसी बंदूक तक हैं। इनके कार्ड निरस्त भी किए गए, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ऐसे अमीर लोग हैं, जिनके पास गरीबी रेखा के कार्ड मौजूद हैं। जिगना निवासी खुशीराम रजक ने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए तहसील कार्यालय में 6माह से चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन इसके बाद भी नहीं बनाया जा रहा।

खुद का ट्रैक्टर, 25 बीघा कृषि जमीन फिर भी कागजों में गरीब

सेंवढ़ा के ग्राम जोनिया निवासी दुर्गाप्रसाद पुत्र मनोहर पटवा के पास 25 बीघा जमीन, ट्रैक्टर, दो पहिया वाहन, मकान एवं अन्य सुविधाएं हैं। फिर भी गरीबी रेखा सूची में नाम दर्ज है। इस बात की जानकारी पंचायत और ब्लॉक अधिकारियों को भी है, लेकिन ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई।

3 बीघा जमीन, पक्का मकान होने के बाद भी बीपीएल कार्ड

भांडेर अनुभाग के ग्राम पंचायत पंडोखर निवासी बलवीर शर्मा के पिता किशोरीशरण शर्मा शिक्षक से रिटायर हुए हैं। बलवीर के पास करीब 15 बीघा जमीन, पक्का मकान, बाइक एवं अन्य सुविधा हैं, फिर भी बीपीएल कार्ड बना है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं।

वाहन के साथ जमीन पर सुविधाएं गरीबों की छीन रहे

वाहन और जमीन के बाद भी गरीब

इदंरगढ़ वार्ड नंबर दो निवासी उदयसेन पुत्र भगवान दास के पास पक्का आलीशान मकान, दो पहिया वाहन, खेती एवं अन्य सुविधाएं हैं, वहीं गरीबी रेखा में नाम शामिल है, हर साल किसी न किसी योजना का लाभ ले रहे हैं।

केस-1

एसडीएम से जांच करवाएंगे

इनके पास सबकुछ, फिर भी हैं गरीब

केस-2

जिन लोगों के पास जमीन, मकान एवं गाड़ियां हैं और उनके बीपीएल कार्ड हैं तो इसकी जांच एसडीएम से कराऊंगा।जांच में अपात्र पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी। आशीष कुमार गुप्ता, प्रभारी कलेक्टर एडीएम

केस-3

10 बीघा जमीन, खुद का मकान फिर भी गरीब

कस्बा बड़ौनी के वार्ड क्रमांक-12 में रहने वाले बनमाली कुशवाहा के पास लगभग दस से बारह बीघा जमीन है। स्वयं का पक्का मकान है, बाइक है। साथ ही इनके पास अन्य सभी सुविधाएं हैं। इसके बाद भी बीपीएल सूची में नाम है।

केस-4

खबरें और भी हैं...