हर गरीब को योजना के तहत शत-प्रतिशत मिले लाभ: चौधरी
गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते लोग।
ग्राम स्वराज के तहत मनाया स्वच्छ भारत दिवस
भास्कर संवाददाता | इंदरगढ़
सरकार की मंशा है कि हर गरीब को हर योजना का लाभ मिले जैसे सौभाग्य उज्जवला योजना से हर घर मे बिजली पहुंचाना है, और प्रत्येक घर मे एलईडी बल्ब देकर ऊर्जा के साथ कम पैसे में बिजली का उपयोग करना है। हर व्यक्ति जन धन खाते बैंक में खुलवाए और बीमा अवश्य कराएं, यह योजना हितग्राही मूलक योजना है, और इस योजना का गरीब, मजदूर और अन्य पिछड़े लोगों को लाभ मिलता है। जब कोई किसी की दुर्घटनाएं या नेचुरल मृत्यु हो जाती है, तब मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री ज्योति बीमा से दो-दो लाख रुपए प्राप्त होंगे। जो उस गरीब के काम आएंगे। साथ ही एसीसी डाटा में दर्ज सभी महिलाओं को 20अप्रैल तक उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन प्रदान किया जाना है। सभी स्कूली छात्रों को छात्रवृति उनके खातों में पहचानी है। साथ मिशन इंद्र धनुष के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पूर्ण कराए जा रहे हैं। यह बात ग्राम स्वरोजगार सप्ताह के दौरान वीसी चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
ग्राम स्वराज सप्ताह के द्वितीय चरण के तहत स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भलका, सेंवढ़ा के पंचायत देलुआ के बड़ेरी, बरगुआ, खेरोना घाट में रैली निकाली गई। वहीं स्वराज सप्ताह के तहत चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा की और फीड बैक लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की मिशन इंद्र धनुष, उज्जवला, उजाला, सौभाग्य, स्वच्छता मिशन, प्रधानमंत्री, जन धन, बीमा सुरक्षा, पीएम जीवन ज्योति योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सेंवढ़ा प्रभारी जनपद सीईओ धनंजय मिश्रा, जनपद भांडेर सीईओ गिरिराज दुबे, डाइट प्राचार्य एके चतुर्वेदी, सीडीपीओ सुनील शर्मा, एई एस खान, सरपंच कोमल कोरी, सचिव बृजबिहारी कुशवाह, एडीओ काशीराम प्रजापति, भांडेर बीएमओ आरएस परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।