विकास की राह पर अग्रसर है हमारा प्रदेश: माया सिंह
इंदरगढ़ में बैठक को संबोधित करती प्रभारी मंत्री।
भास्कर संवाददाता | इंदरगढ़
भाजपा सरकार से पहले तक बीमारू के रूप में दिखने वाला हमारा प्रदेश अब विकास की राह पर है। सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजना संचालित की है। बहुत सारे काम करने के बाद भी कुछ काम छूट जाते हैं, या अधूरे रह जाते हैं। मैं इन्हीं सब कामों की समीक्षा करने आपके बीच आई हूं। सेंवढ़ा विधानसभा में सबसे अधिक नए स्कूल भवनों का निर्माण तथा उन्नयन कार्य कराया गया है। इसके साथ ही इंदरगढ़ में 30 करोड़ की लागत से पावर सब स्टेशन की क्षमता चार गुना बढ़ाई गई है। साथ ही 15 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री जलावर्धन योजना का काम शुरू किया गया। यह बात प्रभारी मंत्री माया सिंह ने विश्राम गृह पर कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते हुए कहा।
भाजपा द्वारा 15 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाली विकास यात्रा का बुधवार को सेंवढ़ा विधान सभा के इंदरगढ़ ब्लॉक से प्रारंभ की गई। यात्रा का शुभारंभ प्रभारी मंत्री माया सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विक्रम बुंदेला, नगर परिषद अध्यक्ष कोक सिंह पटेल, सीएमओ महेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुशील सिहारे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप दांतरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जाट, रामेश्वर नीखरा, ओमप्रकाश मिश्रा, द्वारिका प्रसाद पुरोहित, अमजद खान, चंगन सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, विनोद उपाध्याय,ए अखिलेश मुदगल, सुशील श्रीवास्तव मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री को दिया आवेदन: वार्ड नंबर 10 तलैयापुरा की वेवा ममता केवट प|ी बलराम केवट व बेबा लली केवट प|ी छोटेलाल केवट ने मंत्री से राशन कार्ड बनवाने के लिए गुहार लगाई।
गंदगी पर जताई नाराजगी:प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। नप अध्यक्ष कोक सिंह पटेल ने नगर में होने बाले विकास कार्यों से अवगत कराया। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने नगर में व्याप्त गंदगी और साफ-सफाई न होने को लेकर अपनी नाराजगी जताई। कचरा प्रबंधन को लेकर भी हिदायत दी। बैठक में विधायक श्री अग्रवाल ने तीस हजार की आबादी वाले नगर में एक भी सुलभ कॉम्पलेक्स न होने को लेकर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकर्षण कराया।
जिलाध्यक्ष व मंडल कोषाध्यक्ष से हुई नोकझोंक
मंडल कोषाध्यक्ष रामज्ञान शर्मा ने प्रभारी मंत्री माया सिंह से अपने वार्ड में जलभराव की समस्या को लेकर अवगत करा रहे थे। इस मौके पर वार्ड के लोग मौजूद थे। तभी जिलाध्यक्ष विक्रम बुंदेला बीच में बोल यह बैठक कार्यकर्ताओं की है। तुम्हारी कोई समस्या नहीं सुनी जाएगी। आप यहां से जाइए, नहीं तो आपके आवेदन को फाड़ दिया जाएगा। दोनों में काफी देर तक बहस हुई। उसके बाद माया सिंह ने श्री शर्मा को बाहर जाने के लिए कहा। थाना प्रभारी अजय चानना ने उन्हें बैठक से बाहर कर दिया।
सेंवढ़ा मंे 80 लाख से बनेगा नपं का कार्यालय
सेंवढा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती प्रभारी मंत्री माया सिंह।
भास्कर संवाददाता | सेंवढ़ा
नगर परिषद के वर्तमान शाॅपिंग काम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर भव्य कार्यालय भवन बनेगा। नगरीय प्रशासन मंत्रालय विशेष निधि से 80 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह घोषणा प्रभारी मंत्री माया ंिसह ने नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हितग्राही सम्मेलन के दौरान की।
उन्होंने अध्यक्ष रीना धीरज महते से कहा कि आप प्राथमिकता तय करो हम आपको राशि उपलब्ध करवाएंगे। इससे पूर्व अध्यक्ष श्रीमती महते ने गायत्री मंदिर से दरवाजे तक सीसी निर्माण, दरवाजे से पुराने थाने तक सड़क चौड़ीकरण सीसी निर्माण, सनकुआं पर घाट एवं गेट निर्माण, लहार तिराहे पर चौराहे का निर्माण तथा सनकुआं में गंदे पानी निकास के लिए पाइप लाइन निर्माण बावत कुल तीन करोड़ रुपए के प्रस्ताव पेश कर राशि की मांग की। कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत 666 प्रकरणों में से 150 को एक एक लाख रुपए की धनराशि खाते में भेजने का प्रमाण पत्र, कल्याणी योजना के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बिक्रम बुंदेला, भाजपा नेता गोविंद सिंह नागिल, एसडीएम अशोक सिंह चौहान, तहसीलदार अशोक अवस्थी, सतेन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ अवधेश त्रिपाठी, टीआई शिशिर दास, पार्षद मनमोहन दीक्षित, विनोद गुप्ता, नरेश साहू, बनवाली यादव, रामसिया कुशवाह, कल्लू दुबे, अमित बातु शिवहरे मौजूद रहे।
कार्यकर्ता बैठक में फूटा पदाधिकारियों का गुस्सा
प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने अपने दौरे के अंत में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने जैसे ही कार्यकर्ताओं से अपनी बात रखने के कहा तो सबसे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह चौहान बोलने के लिए खड़े हुए। श्री चौहान ने पार्टी योजनाओं तथा विधायक की तारीफ करने के बाद कहा कि इस सबके बावजूद कार्यकर्ता परेशान है। अधिकारी निरंकुश हो रहे हैं। हम किसके पास जाकर दुखड़ा रोए। इसीक्रम में लवकुश ंिसह गुर्जर, अरविंद नागिल, आलोक ंिसह परिहार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासन की उपेक्षा तथा अधिकारियों द्वारा लोगों की बात नहीं सुनने का मुद्दा उठाया।
बस्तूरी में हुआ तालाब का भूमिपूजन: बस्तूरी ग्राम पंचायत में ग्राम संपर्क अभियान के तहत प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा तालाब का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि बस्तूरी पंचायत की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के चलते उसे अवार्ड भी मिल चुका है। कार्यक्रम में जिला पंचायत एसीईओ धनंजय मिश्रा एवं जनपद अध्यक्ष किरण बांकेबिहारी शर्मा ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश दीक्षित ने तथा आभार प्रदर्शन सरपंच सुरेंद्र ंिसह चौहान द्वारा किया गया। इस मौके पर बीआरसी प्रमोद शर्मा, तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर मौजूद रहे।