पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पर्यवेक्षक बोले आस्था कहीं भी रखो, काम पार्टी का करो

पर्यवेक्षक बोले-आस्था कहीं भी रखो, काम पार्टी का करो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायशुमारी करने सेंवढ़ा पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक

भास्कर संवाददाता | सेंवढ़ा

रायशुमारी करने सेंवढ़ा सेंवढ़ा पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक दिलीप वाजपेयी ने संगठन विकेंद्रीकरण की नीति से कई पार्टी कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने का प्रयास प्रारंभ किया है। श्री वाजपेयी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि-आप आस्था कहीं भी रखो, लेकिन काम पार्टी केे लिए करो।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष के लिए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित दस ने की दावेदारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए आईसीसी के पर्यवेक्षक दिलीप बाजपेयी ने रविवार को कार्यकर्ताओं से दावेदारी प्राप्त की। सेंवढ़ा ब्लाॅक के लिए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमला यादव, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष राजू लठैत, सुल्तान खां, जनवेद सिंह कुशवाह, जयेंद्र सिंह सेंगर, एनडी प्रजापति, सीपी शर्मा, उदयवीर सिंह भदौरिया, नबाव सिंह कुशवाह, सुरेंद्र सिंह यादव एवं पर्वत यादव शामिल रहे। नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मंडलम एवं सेक्टर स्तर के स्वयं प्रस्तावित उम्मीदवारों की भी सूची थी तथा पद को लेकर अपनी दावेदारी को संख्या की दृष्टि से समझाया।

कांग्रेस ने अपने सिस्टम में थरेट को भी माना है ब्लॉक: सेंवढ़ा विधानसभा को प्रशासकीय दृष्टि से देखा जाए तो यहां एक ही ब्लाॅक है। सेंवढ़ा ब्लाॅक की सीमा को ही विधानसभा सीमा माना गया है। कांग्रेस संगठन के वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सेंवढ़ा विधानसभा में सेंवढ़ा एवं इंदरगढ़ के रूप में दो ब्लाॅक रहते है। नई व्यवस्था में अब थरेट को भी ब्लाॅक का दर्जा कांग्रेस ने दिया है। थरेट ब्लाॅक में सेंवढ़ा एवं इंदरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र को शामिल किया गया है।

कार्यकर्ताओं के बीच बांटेंगे जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सेंवढ़ा विधानसभा में संगठनात्मक ढांचे में बड़ा परिवर्तन किया है। इस परिवर्तन के माध्यम से से पार्टी अनेक कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का विभाजन कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करेगी। नई व्यवस्था में सेंवढ़ा विधानसभा में अब 3 ब्लाॅक 9 मंडल तथा 27 सेक्टर होंगे। यानि विधानसभा में लगभग 39 कार्यकर्ता किसी न किसी इकाई के अध्यक्ष होंगे वहीं 500 से अधिक कार्यकर्ता संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय रहेंगे।

खबरें और भी हैं...