पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने निरंतर शाखाओं का भ्रमण करें

सामाजिक आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने निरंतर शाखाओं का भ्रमण करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाढ़ौरा| भारतीय जैन मिलन के सामाजिक आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत बनाने के लिख क्षेत्र की शाखाओं का निरंतर भ्रमण करें। उक्त उद्गार भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष विजय जैन ने क्षेत्र क्रमांक 12 की शाढौरा में हुई प्रथम कोर कमेटी की बैठक के दौरान व्यक्त किए। श्री जैन ने कहा कि देशभर में 1250 से अधिक जैन मिलन की शाखाएं सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा में अग्रसर रहकर देश में जो स्थान बनाया है उसमें क्षेत्र क्रमांक 12 की विशेष भूमिका है। क्षेत्र का भ्रमण करें और शाखाओं से जीवंत संपर्क बनाए रखें, जिससे मानव सेवा का यह संकल्प जन जन तक पहुंच सके। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय जैन राघौगढ़ ने निजी क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए क्षेत्र के सभी पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्षों को मार्गदर्शक मंडल में रखे जाने का सुझाव दिया। इससे पूर्व अध्यक्षों का अनुभव हम क्षेत्र में लेकर क्षेत्र को विकास की ओर बढ़ा सकेंगे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जैन देवास, क्षेत्रीय मंत्री नरेश जैन, विनय जैन एडवोकेट, आनंद गांधी इंजीनियर, पीसी जैन, शीतल चंद जैन, अशोक भारिल्ल, कबूल चंद जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आभार क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल बांझल ने व्यक्त किया। आगामी कोर कमेटी की बैठक गुना में रखे जाने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...