पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शादी वाले घर का सामान लेने जा रहा था दूल्हे का भाई, रास्ते में वैन बाइक टकराई, 2 की मौत

शादी वाले घर का सामान लेने जा रहा था दूल्हे का भाई, रास्ते में वैन-बाइक टकराई, 2 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाइवे-27 फोरलेन पर बुधवार शाम को ओवरटेक करने के चक्कर में वैन और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें दो जनों की मृत्यु हो गई। वहीं एक जना गंभीर घायल हो गया, उसे बारां रैफर किया है।

थाना प्रभारी सूर्यनारायण सिंह ने बताया कि सहरोल तलहटी निवासी वीरू (26) पुत्र रामसिंह खंगार के छोटे भाई का विवाह है। वह रामेश्वर पुत्र बनवारीलाल के साथ वैन लेकर सामान लेने के लिए देवरी जा रहे थे। वहीं गांजन से विनय (28) पुत्र पूरन सिंह भी बाइक पर बैठकर देवरी की तरफ जा रहा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे हाइवे पर ओवरटेक के प्रयास में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें वीरू खंगार और विनय अहीर की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पर थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे, दोनों के शव शाहाबाद मोर्चरी में रखवाए हैं। गंभीर घायल होने से रामेश्वर को बारां रैफर कर दिया है।

थानाप्रभारी ने बताया कि दुर्घटना गफलत और ओवरटेक करने के कारण हुई है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, सहरोल तलहटी में शादी वाले घर में मातम पसर गया।

देवरी. कस्बे के पास एनएच-27 पर हुई दुर्घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।

अंता क्षेत्र में वारदात; काफी देर अधेड़ के साथ ही बैठा रहा

बैंक से पीछा करता घर तक पहुंचा किशोर, थैले से 50 हजार उड़ा लिए

भास्कर न्यूज | अंता

कस्बे में बुधवार को क्षेत्र के उदपुरिया निवासी एक व्यक्ति के 50 हजार रुपए पार हो गए। जानकारी के अनुसार उदपुरिया निवासी अब्दुल गफ्फार (47) पुत्र चांद मोहम्मद ने एसबीआई शाखा से एक लाख रुपए निकलवाए थे।

बैंक ने इनको 500 की एक गड्‌डी वह सौ-सौ रुपए की पांच गडि्डयां दी थी। जिसमें से 500 की गड्‌डी को उसने जेब में रख लिया और सौ-सौ रुपए की पांच गडि्डयां थैले में रख ली। इसको लेकर यह मुक्तिधाम रोड पर रहने वाले अपने मित्र के भतीजे के घर पर गया। वहां पर भतीजे से चर्चा की। इस दौरान उसके साथ 14 से 16 वर्ष का एक बालक भी साथ था। उसने समझा कि यह इनके परिचित का ही कोई मिलने वाला होगा।

उसने वहां पर बैठकर पानी भी पीया। इस दौरान चांद मोहम्मद ने थैला पलंग पर रख दिया। कुछ देर बाद वह बालक वहां से उठकर नीचे चला गया। जब इन दोनों के बीच चर्चा हुई तो दोनों ने बालक को परिचित नहीं बताया। जब थैला देखा तो वह भी नहीं मिला। आसपास पता करने पर भी बालक का पता नहीं लगा।

जिसके चलते वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर वापस आया तथा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चांद मोहम्मद के अनुसार इस घटना में दो बालक थे, जो उसके साथ में परिचित के घर के ऊपर आए थे। जिसमें से एक तो 16 साल का बालक था जो उसके साथ ही ऊपर आया तथा दूसरा 18 से 20 साल का था, वह घर के नीचे ही रहा। इस तरह की घटना होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

खबरें और भी हैं...