पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • जगह जगह गंदगी,शाहाबाद के बाशिंदों को बीमारी का खतरा

जगह-जगह गंदगी,शाहाबाद के बाशिंदों को बीमारी का खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद. कस्बे में फैल रही गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है।

शाहाबाद| विधानसभा क्षेत्र के उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम, एसडीओ, तहसीलदार, बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी होने के बावजूद कस्बे में फैल रही गंदगी से बाशिंदे परेशान हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन के अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करके जिला मुख्यालय पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया था। इसके विपरीत यहां जगह-जगह गंदगी फैल रही है। कीचड़ व गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से बीमारियों का अंदेशा बना रहता है। मच्छरों की तादात में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद पंचायत प्रशासन के कर्मचारी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आम रास्तों पर सफाई करवाई जा रही है, लेकिन गली-मोहल्लों में सफाई नहीं कराई जा रही है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कस्बेवासियों में रोष है। कस्बेवासी जितेंद्र राठौर ने बताया कि कई बार सरपंच को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गंदगी भरे रास्तों से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इनमें छोटे-छोटे बच्चों का आना-जाना होता है तथा राहगीरों का भी आना जाना लगा रहता है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर आला अधिकारियों को देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...