शाहाबाद| कस्बे में स्थित डाकघर में लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। टिकट व पोस्टल आर्डर आदि नहीं मिल पा रहे हैं। यहां दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं है। बैठने के लिए कुर्सियां, पानी, शौचालय का इंतजाम नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टल आर्डर और टिकट पहुंचे नहीं है, जल्द ही भेजे जाएंगे। डाक विभाग कोटा के सहायक अधीक्षक सुनील राठौर ने बताया कि शाहाबाद डाकघर में बैठने की व्यवस्था कर रखी है। दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाने की कोशिश करेंगे। पोस्टमास्टर को पाबंद किया जाएगा। गाइड लाइन के तहत ऐसे निर्देश दे रखे हैं।