पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • भालूओं के हमले में खेत पर काम करता युवक घायल

भालूओं के हमले में खेत पर काम करता युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद रेंज के राजपुर नाका क्षेत्र के हाड़ौता जंगल के पास खेत पर कार्य रहे रहे एक युवक पर दो भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार किराड़ पहाड़ी निवासी अनिल (26) पुत्र ईश्वरलाल सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उस पर दो भालूओं ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल के हाथ-पैर और पीछे दांतों के निशान पड़ गए। अनिल जैसे-तैसे शोर मचाता हुआ उनसे छूटकर भागा तो पास के खेत में सफाई कर रहे अन्य लोगों ने अनिल को बचाया। क्षेत्र में भालू और पैंथर की गतिविधि बनी हुई है। पहले भी भालू ने दो लोगों पर हमला किया था। इसको लेकर वन विभाग गंभीर नहीं है। गर्मी के सीजन में भालू का मूवमेंट आबादी की तरफ बना हुआ है।

राजपुर. हमले में घायल अनिल किराड़।

खबरें और भी हैं...