पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भीषण गर्मी के चलते बढ़ी मरीजों की संख्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहरिया बाहुल्य क्षेत्र के शाहाबाद में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भीषण गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

गर्मी के चलते सर्दी, जुकाम, खांसी, दस्त, बुखार आदि के मरीज बढ़े हैं। पठारी क्षेत्र में धूप तेज होने के कारण लू का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना करीब 150 मरीज आ रहे हैं। जिनमें से लगभग 100 मरीजों की जांच की जाती है। देररात तक लू का प्रकोप जारी रहता है। रात 11 बजे बाद ही मौसम में ठंडक आती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग घरों के बाहर ही सोते हैं। ऐसे में बिच्छू के काटने की शिकायत मिल रही है। प्रशासन की ओर से कीटनाशक छिड़काव भी नहीं हुआ है। डॉ. अनुराज सिंह ने बताया की तेज गर्मी के चलते जुकाम, लू, साधारण बुखार, दस्त के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने गर्मी से बचने के लिए भूखे पेट घर से बाहर न निकले, अधिक पानी पीने व धूप बचाव के लिए सिर पर कपड़ा डालने की सलाह दी है।

शाहाबाद. भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। मरीजों को परामर्श देेते डॉक्टर।

खबरें और भी हैं...