पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलशयात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद| कस्बे में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इसके बाद विधि विधान से शुरू हुई भागवत कथा में पंडित बृजमोहन शास्त्री कहा कि माता-पिता की सेवा करना भगवान की सेवा करना है। गोसेवा से घर में सुख शांति आती है। इसलिए हर घर में गो सेवा गो पालन करना चाहिए। गो सेवा करने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसका उदाहरण श्रीकृष्ण से सीखा जा सकता है। जो त्रिलोकी नाथ थे उन्होंने भी श्रीकृष्ण का रूप धारण करके मानव जाति को गो सेवा का महत्व बताया। युवा पीढ़ी गोपालन से मुंह मोड़ती नजर आ रही है। हर माता-पिता को गौ सेवा के बारे में संतान को सीख देनी चाहिए। इस दौरान कथा सुनने के लिए कस्बे के महिला पुरुष पहुंचे।

खबरें और भी हैं...