पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधिक साक्षरता शिविर में दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मामोनी की सहरिया कॉलोनी में शिविर लगाया गया। जिसमें पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार वर्मा, पैरा लीगल वालेंटियर सूरज खंगार ने आदिवासियों के अधिकारों, वन अधिकार कानून, एससी-एसटी एक्ट, भूमि अर्जन अधिकार तथा बुजुर्गों के जीवन यापन के लिए कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सहरिया परियोजना की आेर से भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान ने सरकार के साझे कार्यक्रम के तहत बनाए सहरिया महिला कृषक समूह की 30 से अधिक महिलाएं व 15 से अधिक पुरुषों ने भाग लिया।

किशनगंज . तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को कस्बे के तेजाजी के डांडे पर लोगों को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान टीम के द्वारा सहरिया समाज के लोगों को आदिवासियों के संरक्षण, सीनियर सिटीजन व महिला सशक्तिकरण समेत एससी, एसटी एक्ट, बालकों के संरक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कृष्ण मुरारी नागर, दीपक नागर, मुकेश आदि मौजूद थे।

शाहाबाद. मामोनी की सहरिया कॉलोनी में आयेाजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान महिलाओं को जानकारी देते अधिवक्ता व पैरा लीगल वाॅलंटियर।

खबरें और भी हैं...