पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • शाहपुर उपमंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू

शाहपुर उपमंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडी में लंबे इंतज़ार के बाद गुरुवार रबी फसलों की खरीद शुरू हुई। मंडी प्रांगण में पहले दिन करीब 65 बोरे गेहूं, 2 बोरे तुअर की आवक हुई। गेंहू 1560 से 1600 और तुअर 3 हजार 520 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी। समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर 3 किसान बिना एसएमएस मिले पहुंचे। उनका नाम फोन करने वालों की लिस्ट में नहीं दिखने के कारण उनकी उपज का तौल नहीं किया गया। किसानों को वापस लौटना पड़ा। उपमंडी में खरीदी की जानकारी पहले से होने के बाद भी धूप से बचाव की व्यवस्था नहीं की गई। किसानों को धूप में खरीदी बिक्री की प्रक्रिया करना पड़ी। वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले ही किसानों के लिए छांव की व्यस्था करने के निर्देश दिए थे। मंडी प्रबंधक अमर यादव ने बताया कि छाया की व्यवस्था की जा रही है। सहायक आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम ने बताया कि जिन किसानों के पास एसएमएस से सूचना पहुंच रही है वे ही किसान मंडी में पहुंचे। 300 किसानों को एसएमएस भेजे गए हैं। किसानों के लिए मंडी में व्यवस्था की जा रही है।

सर्वेयर के आने पर शुक्रवार शनिवार होगी मंडी में खरीदी

समर्थन मूल्य पर किसानों से चना खरीदी 10 अप्रैल से होना थी। मंडी में शुक्रवार और शनिवार का दिन तय किया गया था, लेकिन दोनों दिन सर्वेयर के नहीं अाने से मंडी में चने की खरीदी नहीं हो सकी। इससे किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।खाद्य निरीक्षक ने इस शुक्रवार- शनिवार को चने की खरीदी होने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया चने की खरीदी सर्वेयर की मौजूदगी में की जानी है। सर्वेयर नहीं आने के कारण खरीदी नहीं हो सकी। आने वाले शुक्रवार और शनिवार को सर्वेयर के पहुंचने पर खरीदी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...