वार्ड 8 के रहवासियों ने की पाइप लाइन बिछाने की मांग
शाहपुर| वार्ड 15-16 में पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुरू होने पर वार्ड क्रमांक 8 के वासियों ने भी पाइप डालने की मांग की। वार्ड के लोगों ने जल संकट की स्थिति को देखते हुए सरपंच मंगीता बाई से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। सरपंच ने सचिव से चर्चा कर बताया कि वार्ड 8 में अतिरिक्त लाइन डाली जाएगी। इससे वार्ड के लोगों को पानी मिल सकेगा।