पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • युवती ने केरोसिन डालकर लगाई अाग, 80 फीसदी जली

युवती ने केरोसिन डालकर लगाई अाग, 80 फीसदी जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरझंडा गांव की एक युवती ने मंगलवार सुबह 8 बजे घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सुबह परिवार की गैरमौजूदगी में युवती ने घर के दरवाजे बंद कर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 के ईएमटी अनिल राक्से और पायलट अनूप उसे पहले शाहपुर लाए।

हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की हालत नाजुक है। टीआई संतोष पंद्रे ने बताया कि परिवार के लोग युवती के साथ बैतूल गए हैं। परिवार और युवती के बयान होने पर कारण सामने आएगा।

खबरें और भी हैं...