पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला, चार घंटे किया प्रदर्शन

जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला, चार घंटे किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलपटी पंचायत के ईश्वर मोहल्ले में पानी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने 4 घंटे तक पंचायत भवन बंद रखा। सीईओ के पहुंचने के बाद ग्रामीण माने। आक्रोशित ग्रामवासियों को समझाने पहुंचे मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद एचएन शर्मा ने लोगों से बात की। पंचायत को मंगलवार शाम तक इस हिस्से में पानी पहुंचाने की हिदायत दी। सीईओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने पंचायत भवन खोल दिया। पंचायत सचिव प्रेम लाल ने बताया कि आज वाल्व लगा देंगे। सिलपटी में हर साल जनवरी-फरवरी से अधिकांश हैंडपंप बंद हो जाते हैं। पंचायत इस बार 2 अलग-अलग बोर से सार्वजनिक नलों में पानी दे रही है। 300 की आबादी वाले ईश्वर मोहल्ले में ऊंचाई के कारण पानी नहीं पहुंच रहा है।

आश्वासन मिले, नहीं हुआ समाधान

ईश्वर काॅलोनी के सुशील सिरोरिया, रामचरण, रामलाल, सीमा बाई ने बताया पंचायत ने मोहल्ले में पाइप लाइन तो डाल दी, लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा है। पंचायत से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। 2 हिस्सों में विभाजित मोहल्ले में दो वाल्व लगना है। पानी पहुंचाने लाइन में वाल्व नहीं लगे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।



पंचायत को रात तक वाल्व लगाकर बुधवार से ईश्वर मोहल्ले में जलप्रदाय करने का निर्देश दिया है। एचएन शर्मा, सीइओ शाहपुर

खबरें और भी हैं...