अज्ञात युवक का मिला शव
शाहपुर| मंगलवार आमढाना के पास माचना नदी के किनारे शाम 4 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला। बजरंग मंदिर आने जाने वाले लोगों ने नदी किनारे रेत में युवक को क्षत विक्षत अवस्था में देखकर संजीवनी वाहन-108 अाैर पुलिस को सूचना दी। टीआई संतोष पंद्रे ने बताया मृतक की अायु करीब 22-24 साल है। कद 5 फीट है। शरीर पर चौकड़ी की शर्ट अाैर पुरानी जींस है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक को ग्रामीण दाे- तीन दिन से यहां घूमते देख रहे थे। उसे खाना देने पर वह खाना भी नहीं लेता था। मृतक के मानसिक रोगी होने की संभावना जताई जा रही है।