पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 3 लाख से बनी 160 मीटर सड़क, आने लगीं दरारें, ग्रामीणों ने सीईओ से की शिकायत

3 लाख से बनी 160 मीटर सड़क, आने लगीं दरारें, ग्रामीणों ने सीईओ से की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत भयावाड़ी के चौकी मोहल्ले से आंगनवाड़ी तक बनी नवनिर्मित सड़क में दरारें पड़ने लगी हैं। सड़क के दोनो ओर नालियां भी नहीं बनाई गई हैं जो ग्रामीणों की परेशानी का कारण बन रहा है। 3 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सड़क की खराब गुणवत्ता का जिम्मेदार उपयंत्री को बताया गया है। ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत सीईओ से की है। सीईओ ने भी ग्रामवासियों को जांच करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं सरपंच का कहना है कि निर्माण सामग्री होने के बाद भी मनरेगा से भुगतान नहीं मिलने के कारण नाली निर्माण नहीं हो सका है।

ये लगाए आरोप

गांव के अशोक मलैया ने बताया कि सड़क निर्माण के समय तराई नहीं की गई। निर्माण के समय इंजीनियर देखने भी नहीं आते थे कि निर्माण की गुणवत्ता क्या है। 160 मीटर की इस सड़क के निर्माण में धांधली हुई है। ग्रामवासियों का कहना है कि सरपंच-सचिव और आरईएस विभाग के उपयंत्री दोषी हैं। इसकी जांच हाेनी चाहिए।

शाहपुर। भयावाड़ी की सीसी सड़क में आ रही दरारें।

कागजों में उपयंत्री उपस्थित

गांव की सीसी सड़क का निर्माण उपयंत्री की अनुपस्थिति में हुआ। गांव के लोगों का आरोप है कि जो सड़क बगैर उपयंत्री के मार्गदर्शन और देखरेख के बनी। उपयंत्री की उपस्थिति दर्शाई गई है। इसके चलते बिलों का भुगतान भी हुआ है।

नहीं बनाई नालियां

सड़क के दोनों तरफ नालियां बनना थीं। इसका उल्लेख स्टीमेट में है। इसके बाद भी नाली निर्माण नहीं किया गया है। पहले भी नाली निर्माण नहीं होने की जानकारी दी थी। निर्माण के पूर्व सूचना बोर्ड नहीं लगाया। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण सड़क बनते ही खराब होने लगी है।

नहीं हुआ भुगतान

मनरेगा से भुगतान नहीं होने से नाली का निर्माण नहीं किया जा सका है। नाली निर्माण करने का मटैरियल उपलब्ध है। भुगतान प्राप्त होते ही नाली बनाई जाएगी। सड़क में आई दरारों को सुधारा जाएगा। गीता विनोद उइके, भयावाड़ी सरपंच

गामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। इसकी शिकायत भी की है। जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसएन शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत शाहपुर

खबरें और भी हैं...