ब्लाक के गांव बाेंदरी में रविवार को नाबालिगो का विवाह हो रहा था। सूचना मिलने पर महिला और बाल विकास विभाग की टीम ने परिजनों को समझाइश देकर विवाह रूकवाया। महिला और बाल विकास विभाग की पेर्यवेक्षक कविता गढ़वाल, सरिता वानखेड़े, प्रदीप गुजरे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। 15 वर्षीय किशोरी का विवाह 17 वर्षीय किशोर के साथ हो रहा था। विभाग की टीम ने दोनों के माता- पिता और ग्रामीणों को समझाइश देकर बाल विवाह को रुकवाया।