पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • तेंदुपत्ता पर मौसम की मार, दाग लगने की संभावना, 7 हजार परिवारों को होगा नुकसान

तेंदुपत्ता पर मौसम की मार, दाग लगने की संभावना, 7 हजार परिवारों को होगा नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम की मार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को चिंता में डाल दिया है। पर्याप्त तापमान नहीं मिलने से तेंदूपत्ता की रंगत और ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। लंबे समय तक मौसम प्रतिकूल होने से पत्तों में दाग भी पड़ सकते हैं।

शाहपुर, घपाड़ा, धार और डाबरी में पिछले साल लगभग 1400 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण हुआ था। इन समितियों में 6800 पत्ता संग्राहक दर्ज हैं, जो तेंदूपत्ता संग्रहण कर आजीविका चलाते हैं। पिछले साल अनुकूल तापमान मिलने से लाभ कमाने वाले पत्ता संग्राहक इस बार मौसम की मार से परेशान हैं।

14 हजार 700 मानक बोरे का लक्ष्य: तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए चार समितियों के पास करीब 14,700 मानक बोरे तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य है। शाहपुर 4500, धार 4500, डाबरी 2 हजार और धपाड़ा समिति का 3700 मानक बोरे का लक्ष्य तय किया गया है। शासन ने तेंदूपत्ता की खरीदी 2 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है। तय लक्ष्य पिछले वर्ष से अधिक है। शाहपुर समिति के प्रकाश सरियाम और धार समिति के रामाधार का कहना है तेंदूपत्ता संग्रहण से ब्लाक के 7 हजार परिवारों को आर्थिक लाभ मिलता है, लेकिन मौसम की मार पत्ते की रंगत बिगाड़ सकती है। जिससे संग्राहकों को आर्थिक नुकसान होगा।

इस क्षेत्र के तेंदूपत्ते की क्वालिटी अच्छी रहने से संग्राहकों को काफी लाभ मिलता है, लेकिन इस बार असामान्य तापमान और असमय बारिश से पत्ते की क्वालिटी के प्रभावित हो सकती है। बीते साल का लगभग तीन करोड़ बोनस बांटा जाना है। बीपी बथमा एसडीओ वन शाहपुर

बैमौसम बारिश से तेंदूपत्ते की क्वालिटी हो रही खराब
भैंसदेही| गर्मी के दिनों में मौसम बदलने का असर तेंदूपत्ते की क्वालिटी पर पड़ रहा है। वनविभाग के एसडीओ एल्विन बर्मन ने बताया बीते एक सप्ताह से अंचल के गांवों में तेज गरज के साथ बूंदाबादी हो रही है। इससे तेंदूपत्ते की क्वालिटी में फर्क पड़ रहा है। उन्होंने बताया सावलमेंढा रेंज के कोथलकुंड में 500 और भैंसदेही रेंज के चांदू में चार हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी का लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं...