मींस कम मेरिट में चयनित हुईं 2 छात्राएं
शाहपुर| पहावाड़ी स्कूल की 2 छात्राओं का चयन मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप के लिए हुआ है। प्रधान पाठक राजेश नायक ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र से हुई राष्ट्रीय मींस कम मैरिट परीक्षा में रोशनी शैलू और रेशमा का चयन हुआ है। इन छात्राओं को अध्ययन के लिए प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।