पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जल संकट वाले वार्डों में पानी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू

जल संकट वाले वार्डों में पानी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भौंरा के जल संकट ग्रस्त वार्ड 15 व 16 में पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई शुरू हो गई है। अप्रैल के अंत तक काम पूरा होने की संभावना है। जिससे वार्डों में जल संकट दूर हो सकेगा। भौंरा के वार्ड 15 व 16 में जल संकट की स्थित है। यहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड के लोगों ने पंचायत से समस्या के समाधान की मांग की थी। जिसके बाद यहां पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है। पंचायत सचिव का कहना है पाइप लाइन डालते ही जल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

2.95 लाख से डलेगी 950 मीटर पाइप लाइन: भौंरा के 600 की आबादी वाले हिस्से में गेट मोहल्ले वाले भौंरा नदी से और टाल मोहल्ले के लोग एक हैंडपंप से पानी ले रहे हैं। पानी की कमी से परेशान नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों से और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। जिसके बाद इन वार्डों में पानी पहुंचाने के लिए 2.95 लाख की लागत से 950 मीटर पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो सका है।

खबरें और भी हैं...