खाली पड़ी पानी टंकी, लोग हो रहे परेशान
शाहपुर| सोहागपुरढाना गांव के निवासियों को पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। 5 साल पहले बनी पानी की टंकी में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। करीब 800 की आबादी वाले इस गांव में 5 हैंडपंप बंद पड़े हैं। गांव के धनराज वर्मा, उपेंद्र वर्मा ने बताया कि नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। पंचायत ने पुराने बोर में सिंगल फेज मोटर डाली है। इससे बोर के आस-पास लोगों को मुश्किल से पानी मिल पा रहा है। गांव के लोग साइकिल अाैर अन्य साधनों से पानी लाने को मजबूर हैं। तवा काठी में भी जलसंकट है। लोगों को नदी में नई झिरिया बनाकर पानी की जुगाड़ करना पड़ रही है। पीएचई के एसडीओ एपी शर्मा ने बताया कि सोहागपुरढाना के बोर में मोटर डालने और कनेक्शन के लिए टेंडर लगे हैं। वर्क आर्डर होना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा।